भारतीय सेना के रिमांउट वेटर्नरी कोर्पस के 7 अधिकारियों ने आज दिनांक अगस्त 23, 2016 को केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार का दौरा किया । संस्थान के निदेशक डा. इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए इस अवसर पर संस्थान में हो रहे शोध कार्य के बारे में बताया । साथ ही उन्होंने देश में भैंसों के महत्व तथा भोजन सुरक्षा में इनके महत्व पर भी प्रकाश डाला । सभी अधिकारियों ने संस्थान की विभिन्न लैबों का भ्रमण किया तथा वैज्ञानिकों से बात की और उनके शोध कार्यों के बारे में जानकारी ली । लेफ्टीनेंट कर्नल वैंकटेश कुमार के नेतृत्व में इस टीम छ: और लेफ्टिनेंट कर्नल अधिकारियों भूपेन्द्र विश्नोई, गगनदीप सिंह, आर बी चौधरी, मौ. आदिल याकूब, क्षितीज मित्तल तथा पवित्रा देवरी शामिल थे ।

